जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- जमशेदपुर। शहर के ठेकेदारों ने चरित्र प्रमाणपत्र की वैधता की अवधि एक साल से घटाकर छह माह करने का विरोध किया है। उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत शुक्रवार को उपायुक्त के नाम सौंपे गये ज्ञापन में की। उपायुक्त की अनुपस्थिति में उन्होंने यह ज्ञापन डीडीसी को सौंपा। इस ज्ञापन में बताया गया है कि चरित्र प्रमाणपत्र की वैधता अवधि पहले एक साल थी। अचानक इस अवधि को घटाकर छह माह कर दिया गया है। इसके कारण सरकारी योजनाओं के संवेदकों को परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि एक साल वाला कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने में ही कई बार एसपी ऑफिस और डीसी ऑफिस की दौड़ लगानी पड़ती थी और काफी पैसा खर्च करना पड़ता था। अब तो साल में दो बार ऐसा करना होगा। इससे उनकी परेशानी और खर्च दोनों बढ़ जाएगा। इसलिए इसकी अवधि पुन: एक साल करने की मांग की गई है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.