बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा महाविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार देर शाम निर्माण कार्य चल रहा था। ठेका मौदहा निवासी अवधेश लिए है। देर शाम लगभग छह बजे दूसरी मंजिल पर छत पड़ रही थी, उस दौरान कहीं सीमेंट मसाले का पटरा खिसक गया। इससे नाराज होकर ठेकेदार अवधेश ने गाली देते हुए अतर्रा के मजरा धोबिन पुरवा निवासी पन्नू लाल को लात मारा दी। मजदूर दो मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ठेकेदार की मशीनें कब्जे में ले ली हैं। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.