फिरोजाबाद, नवम्बर 30 -- फिरोजाबाद। सिंचाई विभाग द्वारा हाथरस ब्रांच के रजबहा की सफाई कराई जा रही है। ठेकेदार ने नगला मुल्ला की पुलिया से लेकर फतेहपुर तक रजबहा से निकलने वाली जलकुंभी सड़क पर रख दी है। जिससे चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है तो दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। इसके चलते राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है। इस कीचड़युक्त सड़क पर सफर करना किसी खतरे से कम नहीं है। हाथरस ब्रांच का रजवहा शहर के सैलई से होते हुए सदर ब्लाक के गांव फतेहपुर तक गया है। 24 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग ने इस रजवहा में पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र के नई आबादी क्षेत्र से निकलने वाले पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस बार सिंचाई विभाग ने वर्षा के ...