उरई, फरवरी 21 -- उरई, संवाददाता। जिले में अलग-अलग जगहों पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की शिकायतें आई। जालौन में डीएम, एसपी ने शिकायतों को सुना। यहां तमाम लोगों ने सड़क के साथ बिजली, पानी के साथ चकरोड पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। जालौन तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने समस्याएं सुनी। यहां पर 60 शिकायतें आई, जिनमें से 14 का समाधान हो गया। मोहल्ला खटीकान निवासी आरती सिंह ने सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कराने की शिकायत की। अशोक कुमार श्रीवास्तव ने आरसीसी सड़क निर्माण के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के पास सड़क निर्माण नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग व संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर म...