सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- परसौनी। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के वार्ड आठ राजपूत टोला में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात चोरों ने ठेकेदार आलोक कुमार सिंह के बंद घर को निशाना बनाकर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर लिया। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने ठेकेदार के बंद घर का ताला काटकर लगभग 20 लाख रुपये से अधिक के आभूषण, कीमती कपड़े और लगभग डेढ़ लाख नगद, एक लाख रुपये कीमत का टीवी की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और बाद में एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू...