कानपुर, जनवरी 12 -- नवाबगंज पुलिस ने ठेकेदार का माल चोरी करने वाले सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दरअसल ठेकेदार से पेमेंट नहीं मिलने पर सुपरवाइजर ने माल रख लिया था। जिसके बाद ठेकेदार ने सुपरवाइजर पर माल चोरी करने और धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था। नवाबगंज थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया बिहार निवासी मोहिद खान बिजली विभाग के ठेकेदार हैं। वह नवाबगंज थानाक्षेत्र में बिजली विभाग का ठेका लेकर कार्य कर रहे थे। उनकी कंपनी में सीतापुर के महमूदाबाद निवासी मिथुन राठौर उर्फ रोहित सुपरवाइजर थे। जिसने ठेकेदार की कंपनी को मजदूर भी उपलब्ध कराये थे। ठेकेदार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन नहीं देने पर सुपरवाइजर कंपनी का कुछ माल ले गया था। जिसके बाद ठेकेदार ने सुपरवाइजर के खिलाफ चोरी और धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित सुपरवाइजर मोहित राठौर उर्फ ...