बरेली, दिसम्बर 1 -- बरेली। सिरौली नगर पंचायत में शौचालय तोड़ने का प्रकरण थमता नजर नहीं आ रहा है। जांच के दौरान अपना पक्ष रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने दो ठेकेदारों पर शौचालय तुड़वाने का आरोप लगाया था। अब दोनों ठेकेदारों ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। सिरौली नगर पंचायत में थाने के बराबर में एक सार्वजनिक शौचालय था। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष चमन सकलैनी के पति अशफाक सकलैनी ने मौखिक आदेश देकर इसे तुड़वा दिया। अशफाक सकलैनी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी हैं। प्रकरण की जांच एसडीएम आंवला ने की। बताया जा रहा है की जांच के दौरान अशफाक ने बयान दिया कि सार्वजनिक शौचालय वाली जमीन को एकसार कर फर्श डालने का कार्य आरिफ ठेकेदार व साकिब ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। यह कार्य जब आरिफ और साकिब ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है तो निश्चित ही इन्हीं के द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.