मेरठ, मार्च 18 -- हस्तिनापुर। शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रामप्रकाश शर्मा ने बताया शनिवार रात गांव गणेशपुर स्थित शराब ठेके का सेल्समैन अजय मंदिर के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सोमवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गणेशपुर मवाना मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया आदेश शराब लेने ठेके पर गया था, जहां सेल्समैन अजय ने उसे शराब देने से मना कर दिया। उनकी कहासुनी हुई और अजय ने उसके साथ मारपीट करते हुए भगा दिया। इसके बाद वह अपने साथी एलिस और अभि को लेकर वहां पहुंचा तो अजय अपनी बाइक स्टार्ट कर जाता हुआ मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.