घाटशिला, फरवरी 11 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील में इन दिनों माइंस से लेकर मिल तक जबकि उत्पादन से लेकर सभी कार्य लगभग ठेका मजदूरों के कंधों पर ही निर्भर है। जबकि स्थायी कर्मचारियों की तर्ज पर ठेका मजदूरों द्वारा हजारों फीट नीचे माइंस में काम किया जाता है। जिसके बाद भी अबतक ठेका मजदूरों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने में प्रबंधन नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि, ठेका मजदूरों की इस प्रमुख मांग को लेकर झारखंड ठेका मजदूर यूनियन नरवा पहाड़ के पदाधिकारी द्वारा कई बार चाईबासा एएलसी को लिखित देकर प्रबंधन से ठेका मजदूरों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा चुकी है, जिसके बाद भी अभी तक इसपर किसी भी प्रकार की कोई पहल नहीं की गयी है। इस बारे में यूनियन के महासचिव विद्या सागर दास ने कहा कि ठेका मजदूरों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग बरसो...