हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी। नगर निगम के कार्य ठेका प्रथा पर कराए जाने के विरोध में उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने सोमवार को निगम परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि सात सूत्रीय मांगों के लिए 19 दिनों से धरना दिया जा रहा है। इसके बाद भी प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे कार्मिकों में आक्रोश बना हुआ है। कहा कि मांगों का समाधान नहीं किए जाने पर कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, महेंद्र, कपील सहित सफाई कार्मिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.