लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- लखीमपुर-लखनऊ रोड पर अवैध बसों के संचालन पर रोक लगाने के लिए प्रमुख सचिव परिवहन के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन ने बस संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि लखनऊ मार्ग पर अवैध बसों का संचालन मिला तो कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ शांतिभूषण ने बताया कि लखीमपुर-लखनऊ मार्ग को अवैध बसों के संचालन से मुक्त कराते हुए बसों को अनुबन्ध योजना में लाने के लिए बैठक की गई। ठेका परमिट से आच्छादित बसों के मालिकों को बैठक में बुलाया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक लखीमपुर की उपस्थिति में वाहन स्वामियों को परिवहन निगम की अनुबन्ध योजना के बारे में बताया। एआरटीओ ने बताया कि अपेक्षा की गयी है कि सभी ठेका परमिट से आच्छादित बसों को अनुबन्धित योजना के तहत वाहन का संचालन करें। अवैध रूप से अगर कोई वाहन चलते मिला तो उसका चालान सहित अन्य कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.