महाराजगंज, फरवरी 1 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। एसपी सोमेन्द्र मीना ने ठूठीबारी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कार्यालय, मालखाना सीसीटीएनएस कक्ष, बैरक भोजनालय, आवास, महिला हेल्प डेस्क, डे रजिस्टर, अपराध रजिस्टर तथा शस्त्रागार से निकाले गए आर्म्स, आबनिशन व हथकड़ियों का बारीकी से परीक्षण किया। एसपी ने बैरकों में स्वच्छता, वाहनों को डंपिंग यार्ड में सुव्यवस्थित रखने और सभी सीसीटीवी कैमरों के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। महिला हेल्प डेस्क व महिला बीट अभिलेखों की विशेष समीक्षा करते हुए मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि इंडो-नेपाल की खुली सीमा सुरक्षा बलों के लिए चुनौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.