मुरादाबाद, सितम्बर 9 -- खुशहालपुर रोड स्थित च्वाइस बैंक्वेट हाल में सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही राम कथा में कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने श्री राम की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि श्रीराम लला पैजनियां बंधे राजा दशरथ के महल में ठुमक ठुमक कर चलते तो राजा सहित तीनों रानियां हर्षोल्लास के साथ वात्सल्य के गहरे सागर में समा जाते थे। प्रभु की बाल लीलाओें को निहारते समय कब समय व्यतीत हो गया और वह बड़े हो गए पता ही नहीं चला। इससे पूर्व सुबह नौ बजे पूजन किया गया। मुख्य यजमान सुनील कुमार शर्मा एवं शालिनी शर्मा रहे। दैनिक यजमान में सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, सरोज वार्ष्णेय, राकेश वर्मा और रमा वर्मा भी रहे। व्यवस्था में उदयभान सिंह, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना,हृयदेश सिंह, सुधांशु कौशिक आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.