बहराइच, दिसम्बर 24 -- बहराइच, हिन्दुस्तान टीम। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के इंतजाम नाकाफी हैं। मरीजों को जो कंबल दिए जा रहे हैं वे सर्दी दूर नहीं कर पा रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों को एक कंबल के सहारे रहना पड़ रहा है। आसपास के मरीज तो ठंड से बचाव के लिए कंबल रजाई की व्यवस्था कर ले रहे हैं, लेकिन दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। ठंड में शासन की ओर से मरीजों को वार्ड को गर्म रखने के लिए हीटर की व्यवस्था करने को कहा गया है। लेकिन अभी तक वार्डों में हीटर नहीं लगाए गए हैं। रिसिया सीएचसी के जनरल और पीएनसी वार्ड में भर्ती मरीजों के बेड पर चादरें और गर्म कम्बल मौजूद हैं। सीएचसी 32 बेड की है। जनरल वार्ड में उल्टी दस्त के दो मरीज भर्ती मिले। उन्हें कंबल दिया गया, लेकिन कंबल इतना जाड़ा दूर नहीं कर सकते। वार्ड में ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.