नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- ठाणे जिले के कल्याण में एक रैपिडो बाइक टैक्सी चालक को 26 वर्षीय महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने और उससे एक हजार रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि बताया कि 19 वर्षीय चालक सिद्धेश परदेशी को इस घटना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह सातवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ चुका है। अधिकारी ने बताया कि चालक ने पीड़िता को शाम सात बजे चिकनघर इलाके से पिक किया। पीड़िता ने कल्याण रेलवे स्टेशन के पास जिम जाने के लिए रैपिडो बुक की थी। 18 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने निर्धारित गंतव्य जाने के बजाय बाइक को सुनसान जगह पर ले गया और महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने महिला का पर्स भी छीन लिया और उसमें से एक ...