संभल, फरवरी 18 -- पंवासा विकास खंड की ग्राम पंचायत ठाठी में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के संचालित तीन झोलाछाप क्लीनिकों को सील कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कई अन्य अवैध क्लीनिक संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ठाठी गांव में कुछ लोग बिना मान्यता प्राप्त डिग्री और पंजीकरण के गंभीर बीमारियों का उपचार कर रहे हैं। इन क्लीनिकों में मरीजों को दवाएं और इंजेक्शन दिए जा रहे थे, जिससे उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने की आशंका थी। शिकायतों के आधार पर टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीनों क्लीनिकों पर न तो कोई मान्यता प्रमाण पत्र मिला और न ही चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.