बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो। प्रतिनिधि जामगोड़िया मांझीडीह चास में ठाकुर समाज बोकारो की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा कि होली देश की सभ्यता व संस्कृति की परिचायक है। होलिका ने भक्त प्रह्लाद को आग में जला कर मारने का प्रयास किया। लेकिन वह स्वयं अग्नि में जल कर भस्म हो गई। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कहा कि लोग होली का त्यौहार मिलजुल कर मनाते हैं। एक-दूसरे को रंगों में सराबोर कर देते हैं। यह त्यौहार आपसी सद्भाव व एकता का संदेश देता है। मौके पर सीताराम ठाकुर, यमुना शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...