मथुरा, अक्टूबर 17 -- प्राचीन ठाकुर श्री केशव देव मंदिर में पांच दिवसीय दीपावली पर्व शनिवार से प्रारंभ होने जा रहा है। शुक्रवार को प्राचीन ठाकुर श्री केशव देव महाराज प्रबंध कमेटी की बैठक पंडित सोहनलाल शर्मा अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें गत वर्षों की भाति जिसमें दीपावली पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 अक्तूकर को भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जायेगा। 19 को मंदिर प्रांगण में हनुमान जी महाराज का जन्म उत्सव एवं सुंदरकांड पाठ कर मनाया जाएगा। शाम 4 बजे से ठाकुर जी भव्य फूल बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। शाम को गणेश लक्ष्मी पूजन के साथ ही ठाकुरजी की महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद भक्तों द्वारा रंगोली बनाई जाएगी एवं 1100 दीपक के साथ दीपदान किया जाएगा। 20 अक्तूबर को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। 21 को सायं...