रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के 167वें शहादत दिवस पर बुधवार को एचइसी सेक्टर-3, गोल चक्कर के पास दिन के 11 बजे से समारोह होगा। समारोह में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की एवं अन्य शामिल होंगे। संगठन के लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने बताया कि कार्यक्रम अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट, रांची जिला प्रशासन, झारखंड सेनानी कोष, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त भागीदारी में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...