मथुरा, मार्च 5 -- होली के पावन अवसर पर समूचे ब्रज में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए रहे हैं। इसी क्रम में राधा निवास क्षेत्र स्थित श्याम श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में ठाकुर राधा रंगबिहारी लाल का रंगारंग महोत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया। भागवताचार्य प्रथमेश लाल गोस्वामी ने बताया कि आज से प्रारंभ होकर 14 मार्च तक यह महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें प्रथम दिन गोवर्धन धाम की बड़ी परिक्रमा लगाई गई है। 5 मार्च को गोवर्धन की छोटी परिक्रमा के पश्चात गिर्राजजी महाराज का पंचामृत अभिषेक, छप्पन भोग के साथ-साथ ब्राह्मण सेवा का आयोजन किया जाएगा। 6 मार्च प्रातः 5 बजे 108 ब्राह्मण के चरण पूजन के बाद श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ होगा। सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रोताओं को कराया जाएगा। सायंकाल कथा के उप...