लोहरदगा, जनवरी 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।भाजपा के पहले लोहरदगा जिला अध्यक्ष लोहरदगा के सुदूरवर्ती गांव मुरमू निवासी ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव के श्राद्ध पर समाज के हर तबके, विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक दलों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने चहेते और सर्वप्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पांच हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। मौके पर करीब दो हजार से ज्यादा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल,शाल, मफलर,टोपी आदि गर्म वस्त्र वितरण किया गया। झारखंड निर्माण के बाद झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद तथा लोहरदगा भाजपा के भी प्रथम जिला अध्यक्ष ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव सामाजिक,धार्मिक,व्यावसायिक व राजनीतिक में विशेष कर लोहरदगा, गुमला,लातेहार,पलामू व चतरा जिले तथा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर समाज के लिए कार्य किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि हम लोगों...