लोहरदगा, दिसम्बर 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और लोहरदगा भाजपा के पहले अध्यक्ष और झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंडान्तर्गत मुरमू गांव निवासी 80 वर्षीय ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव का शुक्रवार दोपहर में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। भारतीय जनता पार्टी में वह एक काद्देवार नेता माने जाते थे। झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वह पहले अध्यक्ष के साथ वह लोहरदगा भाजपा के भी राज्य बनने के बाद पहले अध्यक्ष थे। ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव मृदु भाषी और मिलनसार होने के साथ-साथ प्रगतिशील किसान भी थे। उन्होंने पार्टी के साथ-साथ अपनी सेवाएं सामाजिक कामकाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.