जमशेदपुर, अगस्त 2 -- जमशेदपुर। शहर की प्रतिष्ठित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन अत्यंत भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध तरीके से किया जा रहा है। पूजा पंडाल राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं और राजस्थानी संस्कृति पर आधारित होगा। पंडाल का भूमि पूजन पंडित गौरांग दास व डब्ल्यू पांडे की अगुवाई में हुआ, जिसमें मुख्य यजमान रिद्धिमा सिंह रहीं।करीब 80 से अधिक कारीगर पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से आए हैं, जो पंडाल निर्माण में जुटे हैं। पंडाल की ऊंचाई लगभग 55 फीट और लंबाई-चौड़ाई 150 फीट होगी। पंडाल पूरी तरह इको-फ्रेंडली सामग्री से बनाया जाएगा, जिसमें भारतीय प्राचीन सभ्यता की झलक भी देखने को मिलेगी। पूजा समिति अध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि इस बार विशेष रूप से कृष्णा प्रेम भावना पर केंद्रित थीम पर काम किया जा रहा है। ...