बोकारो, फरवरी 9 -- ठाकुर अनुकूल चंद्र जन्मोत्सव पर किया गया सत्संग तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट स्थित सत्संग भवन में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर वार्षिक सत्संग मनाया गया। सत्संग महोत्सव में सैकड़ों सत्संगियों एवं अनुयायियों के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई। इस जन्मोत्सव सह सत्संग झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद की पत्नी सह गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ठाकुर अनुकूल चंद्र की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। तेनुघाट सत्संग के ऋत्विक होपन हेम्ब्रम एवं सत्संगी साथियों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया। ऋत्विक राधेश्याम सिन्हा, केके एल दास, आनंदमय साव, रामनाथ मरांडी, सत्संगी माता निर्मला देवी व फूलमती देवी सहित झामुमो के जिला महासचिव मुकेश कुमार महतो, उमेश महतो, प्रक...