भागलपुर, मार्च 24 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का रविवार को नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित सत्संग भवन में 137वां जन्म महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भजन कीर्तन सहित अन्य कई तरह के धार्मिक कार्यों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सहायक गोविंद खंडेलवाल ने बताया कि ठाकुर जी का उद्देश्य है कि मनुष्य की प्राप्ति करो और मनुष्य का निर्माण करो। मनुष्य में मनुष्यता हो। जो जनों का विकास करें और मंगल करे। इसी को सत्संग कहते हैं। सत्संग में भागलपुर के अलावा कहलगांव, पीरपैंती, जमालपुर समेत अन्य राज्यों जैसे मेघालय, राजस्थान, गुजरात से अनुयाई जुटे थे। मौके पर अमरेंद्र कुमार सिंह, सुब्रत मलिक, मनोज सिंह, निरंजन झा, संजय यादव, विक्रम यादव, पंकज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.