पूर्णिया, मई 4 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के यादव नगर भवानीपुर में श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में है। इसको लेकर ठाकुरबाड़ी कमेटी के सदस्यों एवं आमजनों की एक बैठक शनिवार को ठाकुरबाड़ी प्रांगण में की गई। बैठक में मौजूद लोगों के द्वारा ठाकुरबाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपने अपने विचार और मंतव्य रखे गए। कमेटी सदस्यों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली जायेगी जिसके बाद सोमवार को मंडप पूजन, मंगलवार को भगवान का अधिवास, बुधवार को भगवान के मूर्ति का नगर भ्रमण, अष्टयाम आरम्भ एवं गुरुवार को मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ठाकुरबाड़ी को भव्य तरीके से तैयार करने का काम सार्वजनिक सहयोग से किया गया है। प्रांगण में कुआं बनवाने के साथ कई औषधीय पौधे भी लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.