बेगुसराय, सितम्बर 5 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी ठाकुरबाड़ी की उत्तरी दीवार शुक्रवार की सुबह गिर गयी। इससे उसके मलबे के अंदर दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने मलवे को हटाकर शव को बाहर निकाला। उसके बाद घटना की सूचना लाखो थाना पुलिस को दी। मृतक 62 वर्षीय उपेन्द्र पोद्दार था। वह अध्योबाड़ी गांव निवासी स्व. फुदो पोद्दार का पुत्र था। मलवे से बाहर शव को निकालने के बाद वहां मौजूदू परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीण प्रभात कुमार और डा. सुनील कुमार राय ने बताया कि उपेन्द्र पोद्दार की मौत ठाकुरबाड़ी की दीवार गिरने से हो गई। वह पत्नी कौशल्या देवी के साथ फूस और एलिवेस्टर के घर में रहता था। ठाकुरबाड़ी के करीब 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.