मुरादाबाद, जनवरी 5 -- नगर के मोहल्ला माहीगिरान मे अवैध रूप से चल रही पैथलॉजी लैब को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील करने की कार्रवाई की गई है। मोहल्ला माहीगिरान मे अवैध रूप से संचालित हो रही पैथलॉजी लेब की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई थी ,जिसका संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौक़े पर पहुंची। इस दौरान लैब संचालक टीम को रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई भी दस्तावेज नही दिखा पाया, न ही लैब पर कोई फ्लेक्सी बोर्ड आदि लगा पाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध तरीके से चल रही लैब को सील कर दिया गया। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त लैब का संचालन ग्राम राजपुर केसरिया निवासी युवक द्वारा किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.