मुरादाबाद, जनवरी 4 -- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठाकुरद्वारा निवासी युवक से Rs.एजेंट ने 1 लाख 30 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर एजेंट ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 17 निवासी रईस के अनुसार दस माह पूर्व उसकी पहचान उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के जसपुर निवासी एक व्यक्ति से हो गई थी। उसने बताया कि वह विदेश में नौकरी लगाने का काम करता है। रईस के अनुसार आरोपी एजेंट ने उसके बेरोजगार भाई वरीस को सऊदी अरब में अच्छी कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके लिए उसने 1 लाख 30 हजार रुपयों ले लिए। पीड़ित रईस के अनुसार रकम लेने के बाद आरोपी एजेंट ने उनके भाई को सऊदी अरब भेज दिया, लेकिन वहां उसे मात्र तीन माह ही काम मिला, जिसके ...