मुरादाबाद, जनवरी 15 -- नगर में गुरुवार को जगह- जगह मकर संक्रांति का पर्व मनाते हुए खिचड़ी वितरित की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता के भाव के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह आयोजन खाकेश्वर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक शिवांशु ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मकर संक्रांति पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मकर संक्रांति को सामाजिक समरसता के प्रतीक पर्व के रूप में मनाता है, जहां किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव, ऊंच-नीच या अलगाव नहीं होता। इस अवसर पर सभी लोग समान भाव से एक साथ बैठकर खिचड़ी के प्रसाद का सेवन करते हैं, जो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.