मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव असलेमपुर के निकट स्थित धनेरिया मंदिर से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पूर्व भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। धनेरिया मंदिर पर भारी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं। कथावाचक पंडित नरेश चंद्र शास्त्री ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर पवित्र जल से भरे कलश रखकर मां भगवती के जयकारे लगाती नंगे पैर आगे बढ़ रही थीं। वहीं युवा भजनों की धुनों पर थिरकते नज़र आए कलश यात्रा जैसे ही गांव असलेमपुर पहुंची, वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा गोपीवाला स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.