मुरादाबाद, मार्च 27 -- ठाकुरद्वारा। यातायात जागरूकता के तहत कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को सीएचसी मार्ग से अवैध टैक्सी स्टैंड हटवा दिया। पुनः गाड़ी खड़ी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। वहीं, नगर के तिकुनिया बस स्टैंड पर काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर अवैध रूप से बनाए गए उत्तराखंड के टेंपो का स्टैंड पुलिस नहीं हटा पाई। सीएचसी मार्ग पर काफी समय से चालक परिचालकों ने सड़क किनारे टैक्सी खड़ी कर अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड बना रखा था। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को यातायात जागरूकता अभियान के तहत अवैध टैक्सी स्टैंड को हटवा दिया और चालक परिचालकों को पुनः टैक्सी खड़ी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर के कोचिंग सेंटर पर पहुंच कर छात्र-छात्राओं को यातायात एवं सड़क सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.