मथुरा, जुलाई 13 -- पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में शनिवार को हिंडोला दर्शन की शुरुआत हुई तो भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। स्वर्ण-रजत हिंडोले में ठाकुरजी के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो गए। रविवार को ठाकुरजी फिरोजी मखमल के हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। सावन की महीना शुरु होते ही विख्यात द्वारिकाधीश मंदिर से हिंडोला दर्शन की शुरुआत हो चुकी है। मंदिर में शुक्रवार से ही स्वर्ण व रजत के बेशकीमती हिंडोलों को झूला घर में सजा दिया गया था। करीब 84 साल पुराने इन हिंडोलों की आभा हर किसी को आकर्षित कर रही है। शनिवार को द्वितीय कृष्ण पक्ष के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश जी स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजमान हुए। यह विशेष दर्शन 5:10 से 5:40 बजे तक खुले। स्वर्ण-रजत हिंडोले में ठाकुरजी के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह क्रम ...