सहारनपुर, जनवरी 11 -- देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव में रविवार को ठाकुर श्री राधा नवरंगी लाल महाराज को खिचड़ी, मोदक मेवा, देशी केसर व बादामयुक्त दूध का भोग लगाया गया। इसस दौरान ठाकुर श्रीजी शक्ति स्वरूपा की प्रथम मंगला आरती की गई। खिचड़ी महोत्सव में श्री राधानवरंगी लाल का श्रृंगार दर्शन, छदम भेष का दर्शन करने के लिए नगर ही नहीं आसपास के जनपदो सहित पड़ोसी राज्यों के भी श्रद्धालुओं प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुमंगल गान संगीतमय भजन कीर्तन मंडली ने खिचड़ी की पदावलियां प्रस्तुत की। पदावलियों को सुन श्रद्धालु भी श्रद्धा से झूम उठे। मंदिर के सेवाधिकारी नवनीत लाल गोस्वामी ने बताया कि भीषण ठंड होने के बाद भी श्रद्धालु खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर में दिन निकलने से पूर्व ही पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु ठाकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.