रांची, सितम्बर 28 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। मां शारदीय दुर्गा पूजा समिति भांटबोड़ेया के तत्वावधान में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 301 कन्याओं और महिलाएं शामिल हुईं। कलश वितरण राज्यसभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी, भाजपा नेता कमलेश राम ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने पूजा स्थल में अपने कोष से पीसीसी पथ देने की भी घोषणा की।कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गगनचुंबी जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के आयोजन में समिति के अमन शाहदेव, कलेश्वर महतो, जयकुमार साहू, विजय महतो, विकास साहू, परिबा साहू, मोहन महतो, रामलाल साहू, सुभाष पुरी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...