रांची, जून 27 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन और दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र मोरहाबादी के सौजन्य से शुक्रवार को बुढ़मू प्रखंड के खखरा और खरकूटोली गांव में 120 किसानों के बीच करंज और जामुन के पौधों का वितरण किया। पौधों का वितरण प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, स्वामी सुखमयानंद जी महाराज और मुखिया कुशेन्द्र पाहन ने किया। इस दौरान 50 ग्रामीणों के बीच करंज पौधा, 10 किसानों को जामुन पौधा और 60 किसानों के बीच आम के पौधे बांटे गए। मौके पर कामेश्वर महतो, बाबूलाल महतो, सोनालाल महतो समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.