रांची, फरवरी 10 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो और विश्व का कल्याण हो आदि गगनचुंबी जयघोष के बीच उरुगुट्टू गांव में चल रहे श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिनी यज्ञ मंगलवार को संपन्न हो गया। इससे पूर्व यज्ञ के आचार्य रुद्रनाथ मिश्र, नरेंद्र किशोर वैद्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ मंडप में विशेष पूजन, मंदिर में पूजन और हवन आदि अनुष्ठान संपन्न किए गए। वहीं यज्ञ मंडप में मंगलवार की सुबह से परिक्रमा करनेवालों की भीड़ रही। यज्ञ के आयोजन में समिति के मनोज महतो, धर्मनाथ महतो, भोला महतो, गणेश महतो, रमेश महतो, राजू ठाकुर, जयप्रकाश सिंह, सुभाष पुरी और शिबू ठाकुर आदि की सराहनीय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...