रांची, फरवरी 22 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू महतोटोली गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर का 17वां वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के विशेष पूजन के साथ हुई। आचार्य दीपक पांडेय, परमेश्वर मिश्र और लक्ष्मी नारायण पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सुंदरकांड, आरती, हवन और भंडारा आदि अनुष्ठान यजमान राजकुमार पटेल और सुलेन्द्र महतो ने संपन्न किए। वहीं रात में समिति द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के प्रकाश महतो, हरिप्रसाद महतो, सुरेश महतो, रामदयाल महतो, फूलचंद महतो, लगनलाल महतो आदि की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.