रांची, मार्च 8 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बीएयू कांके और पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र के काटमकुली गांव में शनिवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कांके प्रखंड किसान उत्पादक कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बीएयू के दिनेश कुमार रुसिया, पारादीप फॉस्फेट कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर शैलेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर कृषि, गाय पालन, मुर्गी पालन और कुटीर उद्योग संचालित करने वाली महिलाओं फूलो देवी, शकुंतला देवी समेत अन्य महिलाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा महिलाओं को उन्नत और जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर राजेन्द्र महतो, मोतीराम महतो, निशा देवी, अंजू देवी, पिंकी देवी और सरिता देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...