रांची, जनवरी 8 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को क्षेत्र में दो योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने सुकुरहुट्टू और धोरधोरा धाम बरौदी में नौ लाख रुपये से श्मशान शेड का शिलान्यास किया। वहीं मारवा गांव में 6.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। मारवा गांव में मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले स्थानीय लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा और उत्थान में योगदान देने वाले लोग प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश का सर्वांगीण विकास कर रही है। वहीं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड सरकार केवल तुष्टीकरण की राजनीति में व्यस्त है, जिससे विकास बाधित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.