रांची, सितम्बर 21 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। रांची के समाजसेवी अर्जुन पांडेय उर्फ गुरु ने रविवार को थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू, भांटबोड़ेया और पिठोरिया का दौरा किया। उन्होंने उरुगुट्टू महतोटोली में निर्माणाधीन श्री हनुमान मंदिर के निर्माण में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही अर्जुन पांडेय ने भांटबोड़ेया गांव में महिलाओं और ग्रामीणों के साथ बैठक कर सामाजिक कुरीतियों बाल विवाह, नशापान, दहेज प्रथा और जुआ आदि से दूर रहने का आह्वान किया। मौके पर गुड्डू तिवारी, रविकांत तिवारी, चंद्रकांत गिरि, परिबा साहू, सुभाष पुरी, अमन शाहदेव, जनार्दन साहू, संजय भारती, मनोज महतो, सीमा देवी और अंजू देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...