रांची, अगस्त 17 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड में मां शारदीय दुर्गा पूजा समिति भांटबोड़ेया की बैठक रविवार को रामकिशोर गिरि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा की सफलता के लिए कमेटी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, सचिव कलेश्वर महतो और कोषाध्यक्ष जयकुमार साहू बनाए गए। वहीं कमेटी का मुख्य संरक्षक चंद्रकांत गिरि, संरक्षक जयप्रकाश सिंह, परिबा साहू, जनार्दन साहू, कौशल साहू, बालक महतो, संदीप साहू, हरिप्रसाद महतो और बालेश्वर साहू चुने गए। मौके पर विजय महतो, कृष्णा साहू, सूरज महतो, मनोज महतो, मणिकांत साहू, विकास साहू, शिबु ठाकुर, अनु महतो और बंधन पाहन समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...