रांची, मार्च 13 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के लवागड़ा गांव में गुरुवार को नाबार्ड रांची के सहयोग से जल संरक्षण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र मोराबादी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी, कृषि अभियंता ओपी शर्मा ने किया। मौके पर कृषि अभियंता ओपी शर्मा ने किसानों से वर्षा जल के संचयन की जानकारी दी। उन्होंने टीसीवी और सीसीटी के माध्यम से जल रोकने की बात कही। वहीं प्रखंड प्रमुख ने ग्रामीणों से वर्षा जल संरक्षण के लिए छोटे-छोटे डोभा, तालाब बनाकर खेती करने की बात कही। कार्यक्रम में लवागड़ा, गतरू, बेतांगी, गेसवे, कोरी, अनातू के किसान शामिल हुए। मौके पर अखिलेश महतो, मुकेश महतो, सुखलाल महतो, सरिता देवी, ललिता देवी, अंजू देवी, बविता देवी, पिंकी देवी और संगीत...