रांची, अगस्त 2 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। वन महोत्सव के तहत सेवा भारती रांची के सौजन्य से शनिवार को नव पल्लव मॉडर्न पब्लिक स्कूल बरौदी में पौधरोपण और 101 फलदार पौधे बांटे गए। कार्यक्रम सेवा भारती रांची के संयोजक रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रचारक मंटू कुमार, रमेश प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार, सुनील कुमार और कृष्ण साहू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मंटू कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करें। रमेश गुप्ता ने कहा कि मां के नाम पर एक पेड़ लगाएं। उन्होंने नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बालिकाओं के बीच फलदार पौधा वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में रमेश प्रसाद गुप्ता, कृष्णा साहू, दीपक कुमार, सुनील कुमार, उपेंद्र साहू और बबलू ठाकुर समेत शिक्षकों का सराहनीय भूमिका रही।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.