रांची, दिसम्बर 24 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के गेसवे गांव में प्रखंड के सभी 15 विवेकानंद सेवा संघों के प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को प्रमुख सत्यनारायण मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 21 जनवरी को गेसवे स्कूल मैदान में रामकृष्ण मिशन मोरहाबादी के सहयोग से एकदिनी किसान मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मेला की सफलता को लेकर कमेटी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष मोतीलाल महतो, सचिव अखिलेश महतो और कोषाध्यक्ष सुलेन्द्र महतो बनाए गए। वहीं कमेटी में संरक्षक प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, देवसागर महतो और ब्रजनाथ महतो चुने गए। मौके पर प्रदीप महतो, फुलेश्वर महतो, महावीर मुंडा, मोहन महतो, रामलाल महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...