रांची, सितम्बर 6 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में करमा पूजा के दिन बुधवार की रात पूजा कर लौट रही नाबालिग से रास्ते में छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मामी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की थी। थाना प्रभारी सिद्धांत ने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.