रांची, जनवरी 25 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के ठाकुरगांव में आयोजित तीन दिनी सरस्वती पूजा उत्सव रविवार को भक्तिमय माहौल और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। इस वर्ष की पूजा अपनी भव्यता के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। मां सरस्वती के स्वागत में पूरे ठाकुरगांव को दूधिया रोशनी और मनमोहक सजावट से इस कदर सजाया गया था, मानो गांव स्वर्ग में तब्दील हो गया हो। वहीं पंडालों और माता की प्रतिमा के दर्शन के लिए रांची के अलावा रामगढ़, लोहरदगा, खूंटी, बुंडू और हजारीबाग जैसे दूरदराज के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नम आंखों से विसर्जन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम उत्सव के तीसरे दिन, बड़े-बड़े डीजे साउंड और पारंपरिक जयघोष के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां शारदे को अंतिम विदाई दी। शांति व्यवस्था...