किशनगंज, अप्रैल 8 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के पथरिया पंचायत अंतर्गत चेंगा नदी पर बने पुल के पिलर के फ्लैंक का कटाव हो रहा है। जिससे पुल के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। सामरिक दृष्टिकोण से इस पुल का काफी महत्व है। इस पुल के सहारे स्थानीय किसान अपने खेतों में उपजाए अनानास के साथ हरी चाय की पत्तियां पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बिधाननगर मंडी ले जाने का यह मुख्य मार्ग है। चेंगा नदी पर बना यह पुल पथरिया पंचायत के जंगला भिट्ठा और मालाकाटा को जोड़ते हुए पश्चिम बंगाल के बिधाननगर को भी जोड़ती है। यह पुल बेसरबाटी और पथरिया पंचायत के माला काटा, धापू डांगी, चुरली, पिपरी थान, जंगला भिट्ठा, जोगी गच्छ, फतीगा गच्छ के साथ पश्चिम बंगाल के विधान नगर के लगभग 20 हजार की आबादी इस पर निर्भर करती है। इस संबंध में पथरिया पंचायत के मुखिया अजय सिंह बताते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.