किशनगंज, फरवरी 13 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज स्थित 2 उच्च विद्यालय के जर्जर मॉडल स्कूल भवन का मुद्दा ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने बिहार विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या यह सही है कि वर्ष 2014 में निर्मित मॉडल स्कूल भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिसकी दीवारों में दरारें हैं और खिड़की-दरवाजे टूटे-फूटे पड़े हैं। विधायक के सवाल के जवाब में विभागीय मंत्री सुनील कुमार ने स्वीकार किया कि ठाकुरगंज प्रखंड के 2 उच्च विद्यालय के उक्त भवन की मरम्मत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उप प्रबंधक (तकनीकी) बीएसईआईडीसी एवं कनीय अभियंता द्वारा भवन का निरीक्षण कर मापी कर ली गई है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में इस भवन में किसी भी प्रकार का पठन-पाठन कार्य संचालित नहीं हो रहा है और प्रधानाध्यापक द्वारा इसमें कोई गतिविधि नहीं की जा ...