जमुई, जुलाई 22 -- झाझा । निज संवाददाता बीते शनिवार की रात से पूरी तरह ठप पड़ गए कई गांवों को कनेक्टिविटी देने वाले झाझा के महत्वपूर्ण बरमसिया पुल के हाल-हालात का सोमवार को विभागीय पदाधिकारियों की टीम ने स्थलीय जायजा लिया। ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्लूडी),जमुई अंचल के अधीक्षण अभियंता (एसई) दीप नारायण की अगुवाई में मौके पर पहुंची विभागीय अभियंताओं की टीम विशेष रूप से आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने व मुख्यत: उसी पहलू पर मंथन करने के उद्येश्य से पहुंची थी। बताया जाता है कि निरीक्षी अधिकारियों ने भी माना कि ठप पड़ चूके बरमसिया पुल से आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए जाने की सूरत में ग्रामीणों को नदी के आर-पार होने के लिए डायवर्सन सरीखा वैकल्पिक मार्ग तत्काल मुहैया कराना निहायत जरूरी है। पूछे जाने पर आरडब्लूडी के झाझा कार्य प्रमंडल के ईई गो...